जापान रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा : किशिदा

जापान विदेश मंत्रालय ने यह दी जानकारी

जापान रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा : किशिदा

टोक्यो-प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि जापान रूस के व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ नए प्रतिबंधात्मक उपाय करेगा जिसमें रूस को ड्रोन के पुर्जों के निर्यात पर प्रतिबंध शामिल होगा। जापान विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। जी-7 समूह के नेताओं ने शुक्रवार को यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत की पहली बरसी पर रूस के वित्तीय संस्थानों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने पर सहमति व्यक्त की। मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान श्री किशिदा ने कहा कि जापान रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को लागू करने जा रहा है, जिसमें निर्यात प्रतिबंध जैसे ड्रोन के पुर्जे और रूस के व्यक्तियों और संगठनों के साथ वित्तीय संस्थान की संपत्ति को फ्रीज करना शामिल है।