जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान शुरू

आज जेजेपी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला सोनीपत, पानीपत व करनाल में

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान शुरू
चंडीगढ़ ।आज से जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला अपने प्रदेश स्तरीय जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, चेयरमैन एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन राजेंद्र लितानी भी मौजूद रहेंगे।
डॉ. अजय सिंह चौटाला आज सोनीपत में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस बैठक के बाद वे दोपहर एक बजे पानीपत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने जनसंपर्क अभियान के तहत दोपहर तीन बजे करनाल जिले के दौरे पर होंगे। वे यहां भी जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
इसी तरह अजय चौटाला 21 फरवरी को पंचकुला, यमुनानगर व अंबाला, 22 फरवरी को कुरुक्षेत्र, कैथल व जींद, 23 फरवरी को हिसार, रोहतक व झज्जर का दौरा करेंगे। 25 फरवरी को फतेहाबाद, भिवानी व दादरी, 26 फरवरी को फरीदाबाद, पलवल व नूंह, 27 फरवरी को गुरुग्राम, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ और 28 फरवरी को सिरसा जिले में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।