मीणा ने उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2023 का मंडावरी से किया शुभारंभ

राजस्थान के 23 जिलों में यह पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया गया। जिसमें 86 लाख से अधिक जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य तय किया गया।

मीणा ने उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2023 का मंडावरी से किया शुभारंभ

जयपुर - राजस्थान में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना ने दौसा जिले में मंडावरी गांव में बच्चों को पोलियो की खुराक (दो बूंद जिंदगी की) पिलाकर उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2023 का रविवार को शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री मीणा के निजी निवास पर आयोजित कार्यक्रम में बीसीएमओ लालसोट डॉ धीरज कुमार शर्मा,उप जिला चिकित्सालय मंडावरी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ पीसी गुप्ता, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता , आशा सहयोगिनी आदि मौजूद थे।

राजस्थान के 23 जिलों में यह पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया गया। जिसमें 86 लाख से अधिक जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य तय किया गया।

मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि प्रदेश के चयनित 23 जिलो अजमेर, भीलवाडा, बीकानेर, चुरू, दौसा, डूंगरपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड, नागौर, टोंक, हनुमानगढ, गंगानगर, जयपुर, बूंदी, सीकर, बांसवाडा, अलवर, बाडमेर, भरतपुर, उदयपुर, सिरोही एवं जोधपुर में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया गया।

उन्होंने बताया कि इसके लिए 66 हजार 731 टीम गठित की गयी और 42 हजार 340 पोलियो बूथ स्थापित किये गए जिनके माध्यम से लगभग 86 लाख 91 हजार बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाने की व्यवस्थाएं की गयी।