फिलीपींस में मध्यम स्तर के भूकंप के झटके
अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने गुरुवार को यह जानकारी दी
![फिलीपींस में मध्यम स्तर के भूकंप के झटके](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202312/image_750x_657178c53b0ff.jpg)
मनीला : फिलीपींस के अरास-आसन के 52 किमी पूर्वी उत्तर पूर्व में मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किये गये। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय समयानुसार, बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:46 बजे आये भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 24.3 किमी की गहराई में 9.01 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 126.77 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।