मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

ईशान किशन का शानदार अर्धशतक, वेंकटेश अय्यर ने लगाया शतक

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

मुंबई : मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूरी जीत दर्ज की है। वहीं, कोलकाता को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाए। मुंबई पांच विकेट खोकर 14 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह मुंबई की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, कोलकाता की तीसरी हार है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने शानदार शतक (104 रन) लगाया था। वहीं, मुंबई के ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए थे। इसके बाद ईशान किशन ने 58 और सूर्यकुमार ने 43 रन बनाए। मध्यक्रम के बल्लेबाजों के योगदान के चलते मुंबई ने 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

184 रन के स्कोर पर मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। नेहल वधेरा चार गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लोकी फर्ग्यूसन ने उन्हें रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। मुंबई की टीम जीत से एक दो रन दूर है। 176 रन के स्कोर पर मुंबई की टीम का चौथा विकेट गिरा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंन अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। अब टिम डेविड के साथ नेहल वधेरा क्रीज पर हैं। मुंबई की टीम जीत की दहलीज पर है। तीन विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। सूर्यकुमार यादव और टिम डेविड क्रीज पर हैं। दोनों तेज गति से रन बना रहे हैं और मुंबई की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। 15 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 163 रन है।

147 रन के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा 25 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। तिलक ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। अब कप्तान सूर्यकुमार के साथ टिम डेविड क्रीज पर हैं। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जा रहे हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 147 रन है। दो विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। दोनों सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 110 रन है। 87 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी पवेलियन लौट चुकी है। ईशान किशन 25 गेंद में 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और पांच चौके लगाए। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब सूर्यकुमार यादव के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 90 रन है। ईशान किशन ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 80 रन के पार जा चुका है। सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं।

पावरप्ले में मुंबई इंडियंस ने एक विकेट पर 72 रन बनाए हैं। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। ईशान अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। सात ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 81 रन है। 65 रन के स्कोर पर मुंबई का पहला विकेट गिरा है। रोहित शर्मा 13 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। सुयश शर्मा ने उन्हें उमेश यादव के हाथों कैच कराया। रोहित ने अपनी पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया। ईशान किशन और रोहित शर्मा ने मुंबई की टीम को तूफानी शुरुआत दी है। पावरप्ले के अंदर मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और मुंबई की टीम तेजी से लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने अच्छी शुरुआत की है। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 18 रन है। उमेश यादव के पहले ओवर में सिर्फ दो रन बने थे, लेकिन शार्दुल के अगले ओवर में 16 रन बने और मुंबई की टीम लय में आ चुकी है।

186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के रूप में प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हैं। उन्हें पेट में समस्या थी, इस वजह से वह पहली पारी में मैदान पर नहीं आए थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने मुंबई की कप्तानी की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा है। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 104 रन वेंकटेश अय्यर ने बनाए। वहीं, अंत में आंद्रे रसेल ने 11 गेंद में नाबाद 21 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए ऋतिक शौकीन ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्जुन को छोड़ बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिले।