कांगड़ा में चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में नियमित गश्त के दौरान पुलिस दल ने धारगैला शाहपुर निवासी विजय सिंह को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसकी कार से 1.004 किलोग्राम चरस बरामद की।

कांगड़ा में चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

धर्मशाला - हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र में शाहपुर जिले के एक व्यक्ति को देर शाम गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1़ 004 किलोग्राम चरस बरामद की।

कांगड़ा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने यूनीवार्ता को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में नियमित गश्त के दौरान पुलिस दल ने धारगैला शाहपुर निवासी विजय सिंह को पकड़ा और तलाशी के दौरान उसकी कार से 1.004 किलोग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।