प्रियंका आज मध्यप्रदेश में संबोधित करेंगी दो सभाएं, इंदौर में रोड शो

प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ इंदौर में रोड शो करेंगी

प्रियंका आज मध्यप्रदेश में संबोधित करेंगी दो सभाएं, इंदौर में रोड शो

इंदौर:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ इंदौर में रोड शो करेंगी।पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्रीमती वाड्रा दोपहर 12 बजे इंदौर के सांवेर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे दोपहर दो बजे देवास के खातेगांव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।

श्रीमती वाड्रा शाम पांच बजे इंदौर एक विधानसभा में रोड शो करेंगी।कांग्रेस नेत्री श्रीमती वाड्रा का पिछले दो दिन में इंदौर का ये दूसरा दौरा है। दो दिन पहले ही उन्होंने इंदौर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था।