हिमाचल में अनुबन्ध व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित

अधिसूचना के अनुसार 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा।

हिमाचल में अनुबन्ध व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित

शिमला - हिमाचल प्रदेश सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबन्ध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का निर्णय लिया है।

यह जानकारी रविवार जारी एक अधिसूचना में दी गई। अधिसूचना के अनुसार 30 सितंबर, 2023 को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने 31 मार्च, 2023 तक चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी नियमित करने का भी निर्णय लिया है। इसी प्रकार 30 सितंबर, 2023 को चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगियों को इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार के कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही जारी किया जा चुका है।