‘गुब्बारों’ पर आई रूस-यूक्रेन की लड़ाई!

कीव का दावा 6 को मार गिराया, अब क्या करेंगे पुतिन?, जासूसी गुब्बारे यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर गए थे देखे, सम्भव: वायु सुरक्षा का पता लगाना था गुब्बारे भेजने का मकसद

‘गुब्बारों’ पर आई रूस-यूक्रेन की लड़ाई!

कीव-रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को इस 24 फरवरी को पूरे एक साल होने जा रहा है। युद्ध के शुरुआत से ही रूस अपने पड़ोसी देश पर काफी हमलावर है। लेकिन यूक्रेन भी पश्चिमी देशों की मदद से इस युद्ध में रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने छह रूसी जासूसी गुब्बारों को मार गिराया है। यह गुब्बारे यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर आसमान में देखे गए थे, जिन्हें यूक्रेन की सेना ने मार गिराया। स्काई न्यूज के अनुसार यूक्रेन को शक है कि इन गुब्बारों से रिफ्लेक्टर और जासूसी उपकरण लगे हो सकते हैं। हालांकि अधिकारियों ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि ये जासूसी गुब्बारे राजधानी कीव के ऊपर कब उड़े थे। बता दें कि बुधवार को कीव में हवाई अलर्ट जारी किया गया था। यूक्रेन के सैन्य प्रशासन के अनुसार इन गुब्बारों को भेजने का मकसद संभत: वायु सुरक्षा का पता लगाना था. यह हाल के दिनों अमेरिका में तथाकथित जासूसी गुब्बारों के सुर्खियां बटोरने के बाद आया है।