शिवराज ने दी रेडक्रॉस दिवस की बधाई

नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा हेतु किये जा रहे पुण्य कार्य

शिवराज ने दी रेडक्रॉस दिवस की बधाई

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व रेडक्रॉस दिवस की बधाई दी है। चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘मानव सेवा परमो धर्म’ के मंत्र को आत्मसात कर सेवा धर्म का निष्ठापर्वूक निर्वहन करने वाले रेडक्रॉस के साथियों को विश्व रेडक्रॉस दिवस की हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि वे नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा हेतु किये जा रहे पुण्य कार्य के लिए संस्था का हृदय से अभिनंदन करते हैं।