तेलंगाना के केजीबीवी की छात्राएं विषाक्त भोजन से बीमार

सूत्रों ने बताया कि केजीबीवी में लगभग 210 छात्राएं रहती हैं। इनमें से लगभग 70 छात्राओं ने गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद, करीब 11:00 बजे पेट दर्द की शिकायत की।

तेलंगाना के केजीबीवी की छात्राएं विषाक्त भोजन से बीमार

वानापर्थी - तेलंगाना के वानापर्थी जिले के अमरचिंता में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की लगभग 65 छात्राएं शुक्रवार को विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गयी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि केजीबीवी में लगभग 210 छात्राएं रहती हैं। इनमें से लगभग 70 छात्राओं ने गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद, करीब 11:00 बजे पेट दर्द की शिकायत की। जिसके बाद, अधिकारियों ने तुरंत उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए आज सुबह अथमकुरु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश छात्राएं ठीक हो गयी हैं, केवल चार छात्राएं निगरानी में हैं लेकिन बाद में इन चार छात्राओं को वानापर्थी सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, बीमार छात्राओं के माता-पिता उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

गौरतलब है कि प्रभावित होने वाली अधिकांश छात्राएं नौवीं और दसवीं कक्षा की हैं। प्रारंभ में, 45 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लोकिन बाद में और 15 छात्राओं को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। केजीबीवी अधिकारियों ने छात्राओं की बीमारी का सटीक कारण निर्धारित करने के लिए जांच शुरू कर दी है।