सतना में बनेंगे तीन अत्याधुनिक खेल मैदान

अत्याधुनिक क्रिकेट मैदान के लिये भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान दी यह जानकारी

सतना में बनेंगे तीन अत्याधुनिक खेल मैदान

सतना : मध्यप्रदेश के सतना संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गणेश सिंह ने कहा कि सतना में तीन अत्याधुनिक खेल मैदान बनेंगे। सिंह ने आज यहां धवारी क्रिकेट मैदान में सात करोड़ के अत्याधुनिक क्रिकेट मैदान के लिये भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत 35 करोड़ की लागत से एक आधुनिक एथलीट ग्राउंड लगभग बनकर तैयार है, जबकि नगर के धवारी क्रिकेट मैदान को सात करोड़ रूपये की राशि खर्च करके अत्याधुनिक क्रिकेट मैदान में बदला जा रहा है। इसके अलावा आठ करोड़ रूपये की राशि खर्च करके दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इंडोर खेलो के लिये तैयार किया जायेगा। इस मौके पर नगर के महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि छ: माह के भीतर क्रिकेट मैदान बनकर तैयार हो जायेगा।