आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 15 दिसंबर)

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 15 दिसंबर)

नयी दिल्ली :  भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1749-छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1803-ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर क़ब्ज़ा किया।
1911-बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
1916-प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुई लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917-मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1950-भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन।
1953-भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1965-बंगलादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1970-पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेन्दु अधिकारी का जन्म।
1976-भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक बाइचुंग भूटिया का जन्म।
1991-जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
1993-जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
1995-यूरोपीय यूनियन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति।
1997-अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
2000-चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
2001-इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
2005-ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
2007-पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।
2008-केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
2010-ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।
2014-सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।
2021-भारतीय वायु सेना में चालक वरुण सिंह का निधन।