आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 28 जनवरी)

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 28 जनवरी)

नयी दिल्ली : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1813 : यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।

1835 : पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।

1860 : ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।

1865 : स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म।

1878 : ‘येल डेली न्यूज़’ ब्रिटेन में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।1878 : अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।

1887 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।

1909 : क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।

1909 : सेना के ‘प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष’ के.एस. करियप्पा का जन्म।

1926 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म।

1928 : देश के प्रमुख फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म हुआ था।

1930 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म।

1932 : जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्जा किया।

1933 : चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।

1935 : आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।

1939 : आयरिश कवि विलियम बटलर योटस का निधन।

1942 : जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।

1943 : एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।

1945 : अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।

1950 : न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला।

1961 : एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।

1962 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।

1964 : दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के

।980 : देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पदमिनी’ का जलावतरण।

1984 : प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन।1986 : कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।

1992 : अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने इस्तीफ़ा दिया।

1997 : चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।

1998 : टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।

1999 : भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।

2000 : आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्वकप के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।2002 : पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।

2003 : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़ंत में 42 लोगों की मौत एवं कई अन्य घायल हुए।

2005 : पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।

2006 : फ्रांस की एमेली मास्को ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।

2007 : प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन।

2008 : थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।

2010 : बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फाँसी दी गयी।

2013 : जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।

2017 : भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन।