रांची में आयोजित रोजगार मेला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

वीडियो कांफ्रेेंसिग के माध्यम से देशभर में सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त सदस्यों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया

रांची में आयोजित रोजगार मेला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जून, 2023 को वीडियो कांफ्रेेंसिग के माध्यम से देशभर में सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त सदस्यों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किया। एक साथ देशभर के 43 केंद्रों पर आयोजित रोजगार मेले की इस छठी श्रृंखला में नवनियुक्त सदस्यों को प्रधानमंत्री ने संबोधित भी किया।

राँची केंद्र पर आयोजित रोजगार मेला में मुख्य अतिथि के तौर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित थे। उन्होंने अपने कर कमलों से नवनियुक्त सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। राँची केंद्र पर कुल 151 नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। देश भर से चुनी गई नई भर्तियां वित्तीय सेवा विभाग, डाक विभाग, स्कूली शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, रक्षा मंत्रालय, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, रेल मंत्रालय, लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग तथा गृह मंत्रालय आदि सहित विभिन्न विभागों में सरकार में शामिल होंगी। मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद दीपक प्रकाश, विधायक चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, विधायक समरी लाल, सुधीर श्याम, आर्थिक सलाहकार, वित्तीय सेवाएं विभाग, भारत सरकार, मनोज कुमार, महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति- झारखंड, रणवीर सिंह, उप महाप्रबंधक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति- झारखंड और संजीव कुमार सिंह, बैंक ऑफ इंडिया, राँची अंचल उपस्थित थे। स्वागत संबोधन मनोज कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भरत लाल पुनिया, उप महाप्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया ने किया।