इस चीज से चमकाएं अपना चेहरा, दिखने लगोंगे जवां

चेहरे की रौनक बढ़ती उम्र के साथ ही कम होने लगती है

इस चीज से चमकाएं अपना चेहरा, दिखने लगोंगे जवां

चेहरे की रौनक बढ़ती उम्र के साथ ही कम होने लगती है। हालांकि कुछ उपाय करके बढ़ती आयु में भी चेहरे को जवां किया जा सकता है। इसके लिए कोई महंगे प्रॉडक्ट का उपयोग करना भी आवश्यक नहीं है क्योंकि घरेलू नुस्खे के माध्यम से भी स्किन को बेहतर बनाया जा सकता है।

महेंगे प्रॉडक्ट में होता है कैमिकल

कई लोग अपने चेहरे को जवां रखने के लिए बहुत महंगे प्रॉडक्ट का उपयोग करते हैं। इनमें केमिकल भी हो सकते हैं एवं स्कीन को भीतर से काफी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में स्किन को जवां रखने के लिए घरेलू नुस्खे बहुत काम आ सकते हैं तथा आज हम आपको कपूर का एक घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं, जिससे त्वचा को बहुत लाभ मिल सकता है।

कपूर का उपयोग

यदि आपको अपनी त्वचा लंबे समय तक खुशनुमा और जवान बनाए रखनी है तो कपूर का उपयोग किया जा सकता है। बाजार में कपूर 2 रुपये में भी मिल जाएगा। इस कपूर को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर एक फेसपैक तैयार करना होगा, जिसको चेहरे पर लगाकर इसका लाभ उठाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे के लिए काफी गुणकारी माना जाता है।

त्वचा के दाग दूर होंगे

वहीं स्किन विशेषज्ञ बताते हैं कि कपूर से त्वचा के दाग धब्बों को दूर किया जा सकता है। कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर यदि चेहरे पर मसाज की जाए तो इससे चेहरे का निखार वापस आ सकता है तथा दाग धब्बों से भी मुक्ति पाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त कपूर को मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर भी लाभ उठाया जा सकता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी एवं कपूर को गुलाब जल के साथ मिलाना होगा तथा पेस्ट तैयार करना होगा। तत्पश्चात, इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना होगा। इससे झुर्रियां दूर करने में सहायता मिलेगी एवं डार्क स्पॉट भी दूर होंगे।