चीन, अमेरिका जलवायु परिवर्तन पर बातचीत करेंगे

पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी

चीन, अमेरिका जलवायु परिवर्तन पर बातचीत करेंगे

बीजिंग:  चीन के विशेष दूत झी झेनहुआ कैलिफोर्निया में ​​चार से सात नवंबर तक जलवायु परिवर्तन पर आयोजित बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी के साथ बातचीत करेंगे।

पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई और सहयोग पर गहन विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, साथ ही दुबई में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए समर्थन भी देंगे।