सोनिया-खरगे को बधाई, मध्यप्रदेश चुनाव के बाद भाजपा का मध्य भारत से भी सफाया : दिग्विजय

श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदेश का नेतृत्व बधाई के पात्र हैं।

सोनिया-खरगे को बधाई, मध्यप्रदेश चुनाव के बाद भाजपा का मध्य भारत से भी सफाया : दिग्विजय

अनूपपुर - कर्नाटक में प्रचंड जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के आला नेतृत्व को बधाई देते हुए आज दावा किया कि मध्यप्रदेश में चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी का मध्य भारत से भी सफाया हो जाएगा।

श्री सिंह ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और प्रदेश का नेतृत्व बधाई के पात्र हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय खास तौर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को जाता है, जो स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी वहां प्रचार के लिए गईं। उन्होंने पार्टी के नेता राहुल गांधी को भी इसके लिए बधाई दी।

श्री सिंह ने कहा कि कर्नाटक में हार के साथ ही भाजपा का दक्षिण से सफाया हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश चुनाव के बाद सब देखेंगे कि भाजपा का मध्य भारत से भी सफाया हो जाएगा। इस बार कांग्रेस मध्यप्रदेश में भी इतना बहुमत लाएगी कि जोड़तोड़ की गुंजाइश भी नहीं रहेगी।