स्कूल में घुसकर शिक्षक को घोंपा चाकू
पुलिस के अनुसार घटना संस्कृति मॉडल स्कूल में दोपहर बाद एक बजे हुई। घायल शिक्षक पंकज को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर अवस्था देखते हुए उन्हें हिसार रेफर किया गया।
![स्कूल में घुसकर शिक्षक को घोंपा चाकू](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202305/image_750x_644fc5f6bb31c.jpg)
हिसार - हरियाणा में हांसी के एक स्कूल में सोमवार को तीन लड़कों ने एक कक्षा में घुसकर एक शिक्षक को चाकू घोंप दिया।
पुलिस के अनुसार घटना संस्कृति मॉडल स्कूल में दोपहर बाद एक बजे हुई। घायल शिक्षक पंकज को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर अवस्था देखते हुए उन्हें हिसार रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार वारदात का कारण पता नहीं चला है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद और उपाधीक्षक विनोद शंकर सकूल पहुंचे। श्री अहमद ने कहा कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की कोशिश होगी और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीआईए की टीमें लगा दी गई हैं।