धान की खेती से समृद्ध हो रहे किसान, खलिहानों में बरसता है अन्न का दाना

बिलासपुर का धन है धान, कुल रकबे का 74.59 फीसद में किसान करते हैं खेती

धान की खेती से समृद्ध हो रहे किसान, खलिहानों में बरसता है अन्न का दाना

बिलासपुर - जिले में दो लाख 26 लाख 889 हेक्टेयर में धान की खेती होती है। कुल रकबे के 74.59 प्रतिशत में किसान धान की खेती करते हैं। किसानों की दूसरी पसंद सब्जी की खेती है। 36.407 हेक्टेयर में सब्जी भाजी की खेती होती है। जिले में खुशहाली की बड़ी वजह किसानों की समृद्धि है। बीते वर्ष एक लाख 10 हजार किसानों ने 1,210 करोड़ का धान बेचा था। रबी सीजन में भी किसानों ने 10 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की थी। इस वर्ष एक लाख 15 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। धान का पैदावार भी बंपर हो रहा है। बीते 10 वर्षों में 10 लाख 28 हजार 418 क्विंटल की वृद्धि हुई है।

धान की खेती से जिले के अन्न्दाता किसानों की जेब भरी हुई है। खेत से लेकर खलिहान तक समृद्धि की तस्वीर नजर आ रही है। जिले में खुशहाली और समृद्धि की बड़ी वजह धान की खेती को ही माना जा रहा है। आंकडों पर नजर डालें तो बीते वर्ष एक लाख पांच हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेचकर 1,210 करो? स्र्पये अपने बैंक खाते में जमा कराया था। खरीफ के अलावा रबी सीजन में भी 10 हजार हेक्टेयर से ज्यादा के क्षेत्रफल में किसान धान की खेती करते हैं। गर्मी में धान की खेती करने वाले किसान सिंचाई सुविधाओं से लैस हैं। जिनके पास सिंचाई के साधन है अधिकांश किसान गर्मी में धान की फसल लेने में ज्यादा भरोसा करते हैं। राज्य शासन धान की फसल के बजाय किसानों को नकद फसल की ओर प्रेरित करने के लिए योजनाओं का संचालन भी कर रही है। कृषि विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार गर्मी में किसान मिलेट की खेती की ओर अपना ध्यान बढ़ाया है।

56 हजार हेक्टेयर में हो रही सब्जी, फल व फूल की खेती

धान के अलावा किसान अब नकद खेती की ओर अपनी स्र्चि बढ़ाई है। सब्जी, फल, फूल व मसाले की खेती कर रहे हैं। इसके अलावा औषधीय पौधों की खेती भी किसान कर रहे हैं।

खेती खेती का रकबा हेक्टेयर में उत्पादन मीट्रिक टन में

फल 13,365 109.485

सब्जी 36.407 299. 968

फूल 1.098 13.439

प्लांटेशन 0.020 6.262

मसाले 5.214 15.312

औषधीय खेती 0.207 1.201

वर्ष धान खरीदी

2012-13 37,99,611

2013-14 46,00,487

2014-15 34,99,477

2017-18 26,33,770

2019-20 48,28,029

2020-21 45,11,422

2021-22 48,41,351

2022-23 51,30,00.16

जिले ने जीरो शार्टेज का बनाया कीर्तिमान

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान उपार्जन का कार्य 31 जनवरी 2023 को पूर्ण होने के बाद जीरो प्रतिशत शार्टेज के साथ पूरे जिले का धान उठाकर बिलासपुर जिले ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में इस वर्ष 138 उपार्जन केन्द्रों में कुल 51,3000.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई, जिसका उठाव 131 मिलरों द्वारा सीधे समितियों से धान खरीदी पूर्ण होने के 15 दिन के अंदर ही कर लिया गया।