महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा के शामिल

चव्हाण ने कल कांग्रेस पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा के शामिल

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। श्री चव्हाण ने कल कांग्रेस पार्टी के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री को आज यहां एक सादे समारोह में भाजपा में स्वागत किया गया।इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार और अन्य पार्टी नेता उपस्थित थे।