मान ने ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना पर जताया गहरा दुख

दुर्घटना में 261 लोगों की मौत और 900 से अधिक लोगों के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मान ने ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना पर जताया गहरा दुख

चंडीगढ़ - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार की शाम ओडिशा में बालासोर जिले में बहनगा बाजार स्टेशन के निकट तीन ट्रेनों के बीच भीषण दुर्घटना में 261 लोगों की मौत और 900 से अधिक लोगों के घायल होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री मान ने इस भयानक हादसे में कीमती जानों के नुकसान को असहनीय बताते हुए पीड़ित परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस कठिन समय में परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास दे।