रिश्वत मामले में एसआई और कांस्टेबल गिरफ्तार

सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने की पुष्टि, दोनों ने जुर्म कबुला

रिश्वत मामले में एसआई  और कांस्टेबल गिरफ्तार

चंडीगढ़ - पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कपूरथला जिले में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। पंजाब सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि आरोपियों कि पहचान एसआई रचपाल सिंह और हेड कांस्टेबल सुखजीत सिंह के रूप में हुई है। इन्होंने सुल्तानपुर लोधी की फौजी कॉलोनी निवासी फरियादी रजवंत कौर से कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म काबुल लिया है और इन्हें बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायतकर्ता ने 2.50 लाख लेने के लगाए आरोप

पंजाब सतर्कता ब्यूरो अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता रजवंत कौर ने आरोप लगाया है कि पुलिस के इन अधिकारियों ने पहले मेरे बेटे को अवैध रूप से एक पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया। इसके बाद वह मेरे बेटे को छोडऩे के लिए 2.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे। जब मैंने असहमति जताई तो, मेरे बेटे को जेल भेजने की धमकी दी।

पैसे लेकर बेटे को किया रिहा

बाद में 50 हजार रुपए में समझौता हुआ। उसने कहा कि आरोपी ने पैसे लेने के बाद उसके बेटे को छोड़ दिया। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।