म.प्र. के स्लालम के सभी खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जीते 4 स्वर्ण पदक

प्रदर्शन कर म.प्र. को 01 कांस्य पदक दिलाया।

म.प्र. के स्लालम के सभी खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जीते 4 स्वर्ण पदक

भोपाल:  37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में केनोइंग और स्लालम खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के स्लालम के सभी चारों खिलाड़ियों शुभम केवट ने के-1 पुरूष स्पर्धा में 1.12.73 का समय, कु. भूमि बघेल के-1 महिला स्पर्धा में 1.27.95 का समय, कु. रीना सेन सी-1 महिला स्पर्धा में 1.39.05 का समय और विशाल वर्मा सी-1 पुरूष स्पर्धा में 1.19.80 का समय तय कर अपनी शारीरिक दक्षता और खेल प्रदर्शन का सर्वश्रेष्ठ परिचय देकर कल 01-01 स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसी रिवर पर आयोजित क्याकिंग-केनोइंग खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी कु. मानस्वनी ने के-1 महिला 200 मी. स्पर्धा में 01 रजत पदक अर्जित किया।
गोवा स्थित कम्पेल ओपन ग्राउण्ड पणजी में मध्यप्रदेश की जूडो खिलाड़ी कुमारी हिमांशी टोकस ने 63 किग्रा. भारवर्ग महिला इवेन्ट में तकनीकी खेल कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं प्रतियोगिता के 52 किग्रा. महिला स्पर्धा जूडो खिलाड़ी कु. संध्या तिवारी ने 01 कांस्य पदक अर्जित किया।
गोवा स्थित ब्ंतंद्रंसमउ. डपतंउंत त्वंक पणजी में आयोजित ट्रायथ्लाॅन खेल प्रतियोगिता में कल मध्यप्रदेश के ट्राॅयथ्लाॅन खिलाड़ियों अंकुर चेहर, कु. दुर्विशा पवार, रोषन गौंड और आध्या सिंह ने मिक्स रिले स्पर्धा में खेल कौशल को शानदार प्रदर्शन कर म.प्र. को 01 कांस्य पदक दिलाया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खेल 2023 का आयोजन 26 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश 37 खेलों में 424 खिलाड़ियों के साथ प्रतिभागिता कर रहा है।