सौंदरराजन ने नरसिम्हा राव को किया नमन

श्रीमती सौंदरराजन ने ट्वीट कर कहा,“श्री पी.वी. नरसिम्हा राव एक विद्वान, प्रशासक, लेखक व उल्लेखनीय ज्ञान और बुद्धि से संपन्न थे

सौंदरराजन ने नरसिम्हा राव को किया नमन

हैदराबाद - तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी .नरसिम्हा राव को उनकी 102वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रीमती सौंदरराजन ने ट्वीट कर कहा,“श्री पी.वी. नरसिम्हा राव एक विद्वान, प्रशासक, लेखक व उल्लेखनीय ज्ञान और बुद्धि से संपन्न थे। मुख्यमंत्री के रूप में संयुक्त आंध्र प्रदेश के लिए उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।”