जापान में पुल ढहने से दो श्रमिकों की मौत, छह घायल

स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 03:10 बजे एक राहगीर ने शिमिज़ु वार्ड के ओबेन जिले में एक निर्माण स्थल पर एक स्टील संरचना गिरने की आवाज सुनने पर पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।

जापान में पुल ढहने से दो श्रमिकों की मौत, छह घायल

टोक्यो  - जापान के सिजुका शहर में गुरुवार को एक्सप्रेसवे पर निर्माणधीन पुल के ढहने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये।

स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 03:10 बजे एक राहगीर ने शिमिज़ु वार्ड के ओबेन जिले में एक निर्माण स्थल पर एक स्टील संरचना गिरने की आवाज सुनने पर पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।

‘जापान टाइम्स’ ने स्थानीय पुलिस का हवाले से बताया कि जिन दो श्रमिकों की बाद में मृत्यु की पुष्टि हुई है। उनकी उम्र 50 वर्ष थी। उन्होंने बताया गया कि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर बन रहा नौ मीटर ऊंचा और 65 मीटर लंबा पुल का स्टील फ्रेम आज सुबह ढह गया।यह करीब 140 टन वजनी था।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।