कोहरे एवं धुंध में वाहनों को धीरे, रिफलैक्टर टेप अवश्य लगवाए तथा टेल लाईट व डिपर जलाकर रखें-डीसी

जिलाधीश ने बताया कि परिवहन विभाग हरियाणा द्वारा निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर वाहन के पकड़े जाने पर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज रफतार से गाड़ी, मौत की तैयारी की लोकोक्ति को ध्यान में रखते हुए जरूरी है कि निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर वाहन चलाने से वाहन का नुकसान तो होता ही है, साथ ही जानें भी जा सकती है।

कोहरे एवं धुंध में वाहनों को धीरे, रिफलैक्टर टेप अवश्य लगवाए तथा टेल लाईट व डिपर जलाकर रखें-डीसी
यमुनानगर-जिलाधीश राहुल हुड्डा ने वाहन चालकों का आह्वान किया है कि सभी सर्दी के मौसम में कोहरे एवं धुंध को ध्यान में रखते हुए अपने वाहनों को धीरे-धीरे नियमानुसार चलाएं व अपने वाहनों पर रिफलैक्टर टेप अवश्य लगवाए तथा टेल लाईट व डिपर जलाकर रखें। वाहनों की निर्धारित गति सीमा के अनुसार ही चलाए। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी सडक़ एवं वाहन दूर्घटना होने की सूचना टोल फ्री नम्बर 1073 पर दें। 
जिलाधीश ने बताया कि परिवहन विभाग हरियाणा द्वारा निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर वाहन के पकड़े जाने पर जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज रफतार से गाड़ी, मौत की तैयारी की लोकोक्ति को ध्यान में रखते हुए जरूरी है कि निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पर वाहन चलाने से वाहन का नुकसान तो होता ही है, साथ ही जानें भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष अनुमानित: 5 लाख सडक़ दुर्घटनाए होती है, जिनमें से लगभग दो लाख सडक़ दुर्घटनाए तेज रफतार के कारण होती है और लगभग एक लाख 40 हजार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। 
राहुल हुड्डा ने आगे बताया कि निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है। अत: हर वाहन चालक निर्धारित गति में ही अपने वाहन चलाएं ताकि सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके व जानमाल की हानि को रोका जा सके। अत: सर्दी, धुंध एवं गहरे कोहरे को देखते हुए सभी अपने वाहनो को धीरे-धीरे धीमी गति से चलाए व अच्छे एवं सभ्य नागरिक होने का परिचय दे।