शहीद जवानों पर ब्यान को लेकर दिग्विजय सिंह भाजपा के निशाने पर

पुलवामा हमले को खुफिया ‘विफलता’ बताने पर भडक़ी भाजपा

शहीद जवानों पर ब्यान को लेकर  दिग्विजय सिंह  भाजपा के निशाने पर

नई दिल्ली- पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों पर अपने बयान को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अब भाजपा के निशाने पर हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई बीजेपी नेताओं ने उन्हें आड़े हाथ लिया है। सीएम शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

दिग्विजय सिंह की बुद्धि हुई फेल- शिवराज

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि ऐसे बयानों का बीच उनके दिमाग में कौन डालता है। दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई है और वह सिर्फ सेना का अपमान करते हैं। दिग्विजय सिंह सिर्फ पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। अब जांच तो उनकी होनी चाहिए।

आईएसआई की भाषा बोल रहे हैं दिग्विजय-नरोत्तम

वहीं, एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के मनोबल को तोडऩा और तंज कसना दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी की आदत हो गई है। उनका ट्वीट देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह ढ्ढस्ढ्ढ की भाषा बोल रहे हैं।

पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही कांग्रेस

इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है, दिग्विजय सिंह और आईएनसी ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दी है। दिग्विजय सिंह हाल ही में सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे थे। यह एक व्यक्तिगत बयान नहीं, बल्कि पाकिस्तान को कवर करने के लिए कांग्रेस का संस्थागत दृष्टिकोण है।

दिग्विजय सिंह ने दिया बयान

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सुरक्षा एजेंसियों को निशाने पर लिया था। उन्होंने इस हमले को विफलता बताया और कहा कि आज हम उन 40 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए थे।