चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ अरब सागर की ओर बढ़ा
अगले 48 घंटों के दौरान हवाओं की रफ्तार धीरे-धीरे और तेज होंगी
![चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ अरब सागर की ओर बढ़ा](http://suprabhatnews.com/uploads/images/202306/image_750x_6483028e3ee98.jpg)
मछलीपट्टनम : भीषण चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के सूत्रों के मुतबािक यह तूफान शुक्रवार तडक़े 05:30 बजे, गोवा से लगभग 820 किमी पश्चिम में, मुंबई से 840 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर से 850 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 1,140 किमी दक्षिण में पहुंचा।
उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान हवाओं की रफ्तार धीरे-धीरे और तेज होंगी, जिसके बाद तीन दिनों के दौरान इन हवाओं का रुख लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर और उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ जाएगा।