भर्ती के दौरान तीसरी संतान की जानकारी छिपाने पर शिक्षक सेवा से बर्खास्त

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर ने ये कार्रवाई की है

भर्ती के दौरान तीसरी संतान की जानकारी छिपाने पर शिक्षक सेवा से बर्खास्त

भिंड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के सीएमराइज स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक को भर्ती के दौरान तीसरी संतान होने की जानकारी छिपाने के मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर ने ये कार्रवाई की है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने भर्ती के दौरान तीसरी संतान की जानकारी छिपाकर विभाग को गुमराह कर 30 मार्च 2023 को शिक्षक की नौकरी हासिल की।

सूत्रों के अनुसार भिंड निवासी शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा के खिलाफ शिकायत की गई थी कि उन्होंने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान तीसरी संतान की जानकारी छिपाकर शिक्षा विभाग को गुमराह करते हुए नौकरी हासिल कर ली हैं। शिकायत की जांच सही पाए जाने पर शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शिक्षक गणेश प्रसाद शर्मा को जिले के अमायन के सीएमराइज स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक के रुप में चार माह पहले ही पदस्थ किया गया था।