नो वर्क नो पे के बाद भी हड़ताल में डटे रहे लिपिक वर्ग

अनिश्चितकालीन हड़ताल पच्चीसवें दिन भी जारी रही

नो वर्क नो पे के बाद भी हड़ताल में डटे रहे लिपिक वर्ग

रोहतक : कलैरिकल एसोसिएशन वैलफेयर सोसायटी संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आदेश पर जिला वाईज 35400 की सांझा मुहिम को आगे बढ़ाने व पाने के लिये शांतिपूर्ण ढंग़ से लिपिकीय वर्ग व मिनिस्ट्यल स्टॉफ द्वारा जिला उपायुक्त कार्यालय पर,अनिश्चितकालीन हड़ताल पच्चीसवें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष पांचाल द्वारा की गई। मंच से जिला प्रधान ने बताया कि सरकार लिपिकवर्ग की मांग को दबाने के लिये तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। सरकार दूसरे राज्यों के गलत आंकड़े मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुॅंचा रही है। सरकार नो वर्क नो पे जैसे नोटिफिकेशन निकालकर लिपिकवर्ग के अधिकार की मांग को पूरी तरह दबाना चाहती है। सरकार के इस रवैये से हड़ताल में बैठे लिपिकवर्ग की सहमति से फैसला लिया गया कि सरकार चाहे कितनी भी बड़ी कार्यवाही करें लेकिन वो उनकी अधिकार की मांग को नहीं दबा सकती। उनका अधिकार न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा और वे सरकार के आगे किसी भी हालत में झुकने को तैयार नहीं हैं।  मंच के माध्यम से जिला प्रधान द्वारा बताया गया कि अभी तो ये आंदोलन सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन है लेकिन सरकार यदि गलत आंकड़े पेश करके जनता को गुमराह करेगी तो इसे जन आंदोलन बनने में देर नहीं लगेगी। सरकार का रवैया जितना सख्त होता जा रहा है हड़ताल में लिपिकों की संख्या और दूसरे संगठनों का समर्थन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को छुट्टी के दिन भी हड़ताल में हजारों की संख्या में लिपिकवर्ग धरने में पहुॅंचे। लिपिकों का भूख हडताल का सिलसिला भी जारी है और जिला प्रधान का कहना है कि ये तभी खत्म होगा जब सरकार उन्हें उनका हक 35400 दे देगी। भूख हड़ताल पर पी.जी.आई.एम.एस. से सुकेश, स्वास्थ्य विभाग से उषा, नगर निगम से मोनिका, नगर निगम से रवि, जसिया कॉलेज से विकास दहिया, पी.डब्ल्यू.डी. बी एण्ड आर से विकास जांगड़ा, शिक्षा विभाग से संजय शर्मा रहे। मंच से हरियाणा मिनीस्टीयल स्टॉफ के राज्य प्रधान देवेन्द्र खुंगा, जींद से जिला प्रधान राजपाल दुहन, यू.एच.एस. के प्रधान सुरेन्द्र हुड्डा, आई.टी.आई. के राज्य उपप्रधान जितेन्द्र बडक़, कलैरिकल एसोसिएशन वैलफेयर सोसायटी की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला हुड्डा, पी.डब्ल्यू.डी. बी एण्ड आर के राज्य प्रधान जगत सिंह नेहरा, डी सी ऑफिस से प्रधान संजय राठी, महिला विंग की जिला अध्यक्ष मंजीत, एम.पी.एच.डब्ल्यू/ए.एन.एम. की राजय प्रधान निर्मल बलहारा, महिला विंग स्वास्थ्य विभाग की जिला प्रधान प्रोमिला, नारी उत्थान मंच से जिला अध्यक्ष राजेश्वरी, डी.सी. ऑफिस से महिला अध्यक्ष नीलम देवी ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित किया।  आज शिक्षा विभाग से सभी कार्यालयों (डी.ई.ओ., डी.ई.ई.ओ., बी.ई.ओ.) के साथ साथ फिल्ड से स्कूलों के सभी लिपिक भी हड़ताल में शामिल रहे।   धरने में  जिला उपायुक्त, यू.एच.एस (पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक), कृषि विभाग, तहसील, पंचायत विभाग, जिला खजाना, लेबर विभाग, सिंचाई विभाग, पब्लिक हैल्थ इंजिनियरिंग डिपार्टमैंट, वन विभाग फूड एंड सप्लाई, हैल्थ,  हुड्डा, अर्बन स्टेट, बी एंड आर, रिवैन्यु, रोजगार कार्यालय, रोडवेज, नगर निगम,  एक्साईज, एल.ओ. हुडा, नेकी राम कॉलेज, गर्वमैंट कॉलेज जसिया, आई.टी.आई. महिला कॉलेज, एम.डी.यू. व अन्य सभी  विभागों में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारी सम्मलित हुए।