दिल्ली पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

दिल्ली पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून

नयी दिल्ली -  दक्षिण पश्चिम मानसून रविवार को दिल्ली पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि रविवार को दिल्ली पहुंचा मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों, मुंबई, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। राजस्थान,हरियाणा, उत्तराखंड के शेष भाग और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भाग और जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के कुछ और भाग में भी मानसून पहुंच गया है।

अगले दो दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ और हिस्सों और जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।