श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

इस घटना के बाद इस साल गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की कुल संख्या लगभग 240 हो गई है

श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना ने द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में मछली पड़कने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके ट्रॉलर जब्त कर लिए हैं। इस घटना के बाद इस साल गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की कुल संख्या लगभग 240 हो गई है। नौसेना ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन मछुआरों को रविवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।