ओडिशा में सड़क हादसा, दो की मौत, पांच घायल

जिसके दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

ओडिशा में सड़क हादसा, दो की मौत, पांच घायल

भुवनेश्वर: ओडिशा में जाजपुर जिले के पनिकोइली चक के पास मंगलवार को तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटोरिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी, जिसके दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।सूत्रों ने बताया कि मृतकों में 12 साल की एक किशोरी और सात साल का किशोर शामिल है। सभी घायलों को जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। घायलों में से चार लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा के समय पीड़ित भद्रक जिले के सहापाड़ा गांव के पटनासाही से भगवान जगनाथ के दर्शन के लिए पुरी जा रहे थे।