कांग्रेस ने 2022-23 में 'भारत जोड़ो यात्रा' पर 71.80 करोड़ रुपये खर्च किए

उसने 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपये खर्च किए।

कांग्रेस ने 2022-23 में 'भारत जोड़ो यात्रा' पर 71.80 करोड़ रुपये खर्च किए

हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस पार्टी ने 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गयी अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कुल 71.80 करोड़ रुपये खर्च किये। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 145 दिनों तक चली थी और यह 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई थी। कांग्रेस की इस यात्रा पर औसतन प्रतिदिन 49 लाख रुपये का खर्च आया था।

कांग्रेस पार्टी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए निर्वाचन आयोग के पास दाखिल नवीनतम वार्षिक अंकेक्षण रिपोर्ट के अनुसार उसने 2022-23 में चुनाव-पूर्व सर्वेक्षणों पर 40,10,15,572 रुपये खर्च किए।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में कांग्रेस पार्टी का चुनावी खर्च 192.5 करोड़ रुपये से अधिक था। अंकेक्षण की इस अवधि के दौरान कांग्रेस पार्टी ने 2022 में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जबकि 2023 की शुरुआत में त्रिपुरा,

नागालैंड और मेघालय में चुनाव लड़ा। हिमाचल प्रदेश में पार्टी को जीत मिली थी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कांग्रेस को 452.30 करोड़ रुपये का चंदा मिला।